BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शराब के नशे में धुत टीआई ने दो गाड़ी को जमकर मारी टक्कर...फिर किया थाने में हंगामा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 6, 2021

शराब के नशे में धुत टीआई ने दो गाड़ी को जमकर मारी टक्कर...फिर किया थाने में हंगामा





रेवांचल टाइम्स: खरगोन जिले के भीकनगांव थाने पर उस समय हंगामा मच गया. जब खंडवा जिले के पंधाना थाने के टीआई अंतिम पंवार नशे में वाहन तेज रफ्तार में चलाकर भीकनगांव नगर के दो स्थानों पर रात 11:30 बजे दो लोगों को टक्कर मार दी. जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया. आरोप लगाया कि TI शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे. उन्होंने लोगों से गाली-गलौज भी की है.




बता दें कि जब इस खबर को ज़ी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया तो खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने नशेड़ी टीआई का मेडिकल टेस्ट करवाकर अपराध दर्ज कर लिया है.

बड़ा हादसा हो सकता था
ग्रामीणों का आरोप था कि टीआई नशे में धुत होकर सड़क पर लहरा कर गाड़ी चला रहे थे. बचते-बचते भी टीआई ने निमाड़ जिनिंग के सामने बाइक सवार जयदीप देशमुख एवम राहुल देशमुख को टक्कर मारी और दूसरी बार नगर के छोटे चौराहे पर लक्की मंडलोई को हल्की टक्कर मारी. हालांकि रात के 11:30 बजे का समय होने से सड़क पर आवाजाही कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

रात एक बजे तक चला हंगामा
इधर, थाने पर लगाने के बाद भी पंवार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे और रौब दिखाते रहे थे. पुलिस द्वारा घायल युवकों के साथ ही टीआई का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया. रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है. स्थानीय पुलिस भी टीआई का बचाव करते हुए पहले तो मामले को रफा-दफा करने में जुटी रही, लेकिन ग्रामीण युवाओं की भीड़ और घटनास्थल पर वीडियो रिकार्डिंग देख आखिरकार पुलिस ने टीआई के खिलाफ केस दर्ज किया.

No comments:

Post a Comment